Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young woman molested in Civil Lines; family members beaten after they protested

Moradabad News: सिविल लाइंस में युवती से छेड़खानी, विरोध पर परिजनों को पीटा

Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young woman molested in Civil Lines; family members beaten after they protested
अगवानपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक युवक ने युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

18 वर्षीय पीड़ित युवती के भाई ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उसकी बहन पड़ोस में दुकान से सामान लेने गई थी। इस दौरान वहां अनिल आ गया और उसने छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने घटना का विरोध किया तो आरोपी अनिल के परिजनों ने युवती, उसके भाई और परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में युवती, उसका भाई और ताई घायल हो गईं। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल, विमल, नीटू, महेंद्र, विपिन, जयपाल, हरिराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed