UP: नौकरी जाने का डर और लिव इन पार्टनर की खुदकुशी; चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर इसलिए न कर रहा था युवती से शादी
मुरादाबाद में चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर संग लिव इन में रह रही युवती जहर खाकर थाने पहुंची। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर छह साल से शादी कराने का वादा कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में एफसीआई के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रभात सक्सेना के साथ लिव इन में रह रही युवती ने सोमवार की शाम जहर खा लिया। जहर खाकर वह थाने पहुंच गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को साईं अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार की रात युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय बेटी ने बीए किया था। करीब छह साल से सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी प्रभात ने उसे अपने प्रेम संबंध में फंसा लिया था। 45 वर्षीय आरोपी प्रभात एफसीआई में चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर है और शादीशुदा है।
उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी ने उसकी बेटी से शादी करने का वादा किया और उसके साथ रहने लगा। वह जब भी शादी के लिए कहती थी तो टाल मटोल कर देता। आरोपी ने नया मुरादाबाद में युवती को किराये के मकान में रख रखा था। सोमवार की शाम युवती ने जहर खा लिया।
इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी आ गए। सोमवार की रात करीब नौ बजे युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने दो दिन पहले भी आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। मझोला थाने के मिशन शक्ति केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई थी जहां दोनों साथ साथ रहने को तैयार हो गए थे। युवती ने इसके बाद कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया था। समझौता होने पर दोनों साथ साथ ले गए थे।
दो दिन से नहीं पहुंचा युवती के पास, कॉल भी नहीं की रिसीव
सोमवार की शाम जहर खाकर थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी छह जून को थाने में समझौता होने के बाद उसके साथ नया मुरादाबाद स्थित किराये के मकान में गया था लेकिन कुछ देर रुकने के बाद वह बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं गया और फोन भी नहीं उठा रहा था। जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया है।
नौकरी जाने के डर में नहीं कर रहा था दूसरे शादी
आरोपी एफसीआई में चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर है। आरोपी पहले से शादीशुदा और उसके तीन बच्चे हैं। उसका परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में रहता है। आरोपी छह साल से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था लेकिन शादी नहीं कर रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरी शादी करने पर उसकी नौकरी जा सकती थी। इस लिए वह शादी करने से बच रहा था।