फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young of rampur arrested in pujab

जासूसी के शक में रामपुर का युवक पंजाब में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
young of rampur arrested in pujab
जम्मू/रामपुर। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जम्मू के गांधीनगर इलाके से एक शख्स को पुलिस की एसओजी विंग ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह यूपी के रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव मुतियापुरा निवासी अनस (19) पुत्र सलीम है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। जासूसी करते हुए उसने शहर के कई धार्मिक स्थलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी हैं। कड़ी पूछताछ कर यह जानने की कोशिश है कि इस काम में कोई और उसका सहयोगी तो नहीं है। मालूम किया जाएगा कि वह कब से और किन-किन प्रतिष्ठानों के बारे में पाकिस्तान को सूचनाएं भेज चुका है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू में बड़ी वारदात की साजिश पिछले कुछ समय से रची जा रही है। इसके तहत आतंकी जम्मू में अपना बेस बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कई आतंकी पिछले कुछ दिनों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हमले की साजिशें विफल करते हुए आईईडी भी पकड़ी गई है। एजेंसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed