फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man was brutally murdered in Sambhal

यूपी: संभल में युवक की बेरहमी से हत्या, फिर निर्वस्त्र शव को बोरे में बंद कर फेंका

Sat, 27 Nov 2021 07:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
young man was brutally murdered in Sambhal
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के गांव फुलसिंघा के निकट आलू के खेत में अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव कट्टे में हाथ पैर बंधा मिला है। शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कट्टे से बाहर निकलवाया गया। 
विज्ञापन


शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दरअसल, शनिवार की सुबह में आठ बजे के करीब कुछ लोगों ने गांव फुलसिंघा के निकट आलू के खेत में एक कट्टा देखा, इसमें शव होने का अंदेशा ग्रामीणों को हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


मौके पर थाना प्रभारी सीवी सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। कट्टे को खोलकर देखा गया तो उसमें युवक का निर्वस्त्र शव था। मुंह और आंख कुचली हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि 22-23 वर्षीय युवक का शव लग रहा है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को मिली तो अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed