फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man shot dead cousin in Moradabad

UP: 18 घंटे तक तमंचा लेकर घूमता रहा रॉकी, कोई रोक न सका; शादी की सालगिरह से एक दिन पहले उजड़ गया रचना का सुहाग

Wed, 31 Jan 2024 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jan 2024 02:38 PM IST
सार

मुरादाबाद में युवक ने अपने तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने दिन में उसे थप्पड़ जड़े थे। शाम को तमंचे से सीने में गोली दाग दी। सगे भाइयों के विवाद में दखल से रोकने पर आरोपी ने आपा खो दिया। 

विज्ञापन
Young man shot dead cousin in Moradabad
मुरादाबाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर के कल्याणपुर गांव में मंगलवार शाम किसान अन्नू यादव (30) की उसके ही चचेरे भाई रॉकी ने तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। अन्नू का मझले भाई अंकुश से विवाद होने पर रॉकी बीच बचाव करने पहुंचा था। सगे भाइयों ने आपसी विवाद बताकर दखल देने से रोका तो रॉकी ने मौका मिलते ही अन्नू की जान ले ली।
विज्ञापन


अन्नू के सबसे छोटे भाई विनय ने बताया कि अन्नू और अंकुश के बीच विवाद सोमवार रात हुआ था। चचेरे भाई ने इसमें दखल दिया तो अन्नू ने उसे डांटकर भगा दिया। मंगलवार सुबह अन्नू खेत पर पहुंचा तो रॉकी भी एक साथी को लेकर वहां आ गया। खेत पर उसने अन्नू के गाल पर थप्पड़ मारे और फिर घर लौट आया।
विज्ञापन


अन्नू की पत्नी रचना ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे पति पशुओं को चार डाल रहे थे। इसी दौरान रॉकी तमंचा लेकर घर में घुस आया। अन्नू को खींच कर दरवाजे पर ले गया और तमंचे से सीने में गोली मार दी। इलाज के लिए ले जाते समय अन्नू की मौत हो गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रॉकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 घंटे तक तमंचा लेकर घूमता रहा रॉकी, परिवार ने नहीं दिया ध्यान
कल्याणपुर गांव में रॉकी 18 घंटे तक हाथ में तमंचा लेकर अपने ही तहेरे भाई अन्नू की हत्या करने की धमकी देता रहा लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने ध्यान नहीं दिया। अगर पुलिस को सूचना दे दी होती तो शायद अन्नू की जान बच सकती थी।
 

कटघर के कल्याणपुर निवासी रवि यादव के बेटे अन्नू और अंकुश के बीच सोमवार रात करीब दस बजे विवाद हुआ था। काफी शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आ गए थे। इसी दौरान रॉकी भी वहां नशे की हालत में पहुंचा था। उसने अंकुश और अन्नू के साथ गाली गलौज की। अन्नू ने उसे वहां से ये कहकर भगा दिया था कि ये हमारा आपसी विवाद है। उस वक्त आरोपी धमकी देकर गया था कि अभी तमंचा लेकर आता हूं। अगर तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। इसी बीच परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया था।

आरोप है कि आरोपी रात भर अन्नू के खेत के बाहर खड़ा रहा और गालियां देता रहा। इसके बाद परिजन भी सो गए थे लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह होने पर परिजन अपने अपने काम में लग गए थे। उन्होंने सोचा कि रॉकी रात नशे की हालत में था। इस लिए अभद्रता कर रहा था। अन्नू खेत पर काम करने गया था। इसी जानकारी मिलने पर आरोपी खेत पर पहुंच गया।

 

यहां आरोपी ने अन्नू के साथ मारपीट की। उसके गाल पर दो थप्पड़ भी मारे थे। घर लौटने पर अन्नू ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। शाम करीब चार बजे वह पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी दौरान आरोपी फिर से अन्नू के मकान के सामने आकर खड़ा हो गया और उसने फिर से गोली मारने की धमकी दी।

इसके बाद भी किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिस कारण आरोपी का हौसला बढ़ा गया था। परिवार के लोग नजर अंदाज करते रहे। इसी बीच आरोपी घर में घुस गया और अन्नू के खींच कर गेट पर ले गया और गोली मारकर भाग गया। इसके बाद ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी रचना का कहना है कि परिवार ने गंभीरता दिखाई होती तो उसके पति जिंदा होते।

शादी की सालगिरह से एक दिन पहले ही उजड़ गया रचना का सुहाग
कटघर के कल्याणपुर निवासी अन्नू यादव और रचना की 31 जनवरी 2020 को शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। रचना ने बताया कि 31 जनवरी को पति पत्नी ने शादी की चौथी सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी थी। अन्नू यादव ने पत्नी को कपड़े और जेवर खरीदकर देने का वादा किया था। लेकिन सालगिरह से एक दिन पहले ही रचना का सुहाग उड़ गया।

 

रचना ने कहा- हत्यारोपी को फांसी की सजा मिले
रचना का रो रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि वह घटना के समय अपनी बेटी को खिला रही थी। पति बैलों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और वह कॉलर पकड़कर पति को खींच कर ले गया। महिला ने पति को बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। रचना का कहना है कि जिसने मेरा सुहाग उड़ाया और मेरी बेटी से उसके पिता को छीना है। उसे भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए।


 

पुलिस ने रॉकी तलाश में उसके रिश्तेदारी में दी दबिश
अन्नू यादव की हत्या करने के बाद रॉकी मौके से भाग गया था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें भी गोली मारने की धमकी देकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश में जंगल में कांबिंग की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। मूंढापांडे और रामपुर के पटवाई क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी लेकिन पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed