फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man raped on pretext of marriage love on facebook in rampur

लव जिहाद: फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी के लिए हुआ तैयार, प्रेमी को लेकर सामने आया ऐसा सच, प्रेमिका के उड़े होश

Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
सार

शिकायत के आधार पर स्वार कोतवाली की पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में लव जिहाद की धारा नहीं लगाई है। 

विज्ञापन
young man raped on pretext of marriage love on facebook in rampur
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फेसबुक पर हुए प्यार में एक लड़की को धोखा मिला है। शादी के लिए हां करने के बाद उसे पता चला कि उसका प्रेमी ने अपना धर्म छुपाया था। उसने प्रेमी और उसके दोस्तों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए व्हाट्स एप के माध्यम से डीआईजी मुरादाबाद को शिकायत की। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर स्वार कोतवाली की पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में लव जिहाद की धारा नहीं लगाई है। कोतवाल आरएस बघेल का कहना है कि लड़की के बयान दर्ज करने के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


कुशीनगर की रहने वाली एक लड़की का कहना है फेसबुक पर एक साल पहले उसकी दोस्ती राहुल कुमार नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ, इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई। राहुल ने शादी का प्रस्ताव दिया तो उसने हां कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे रामपुर बुला लिया। उसका कहना कि उसका प्रेमी उसे स्वार कोतवाली क्षेत्र ग्राम नवाबनगर में ले जाकर अपने घर में बंद कर दिया। वहां जाने पर उसको पता चला कि उसके प्रेमी का नाम राहुल कुमार नहीं बल्कि वह अयान है। इस पर युवती ने शादी यह कहते हुए इंकार कर दिया कि तुम दूसरे धर्म के हो। 

आरोप है कि राहुल उर्फ अयान ने उसके साथ मारपीट  की और दुष्कर्म किया। उसका आरोप है कि अयान के दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती का आरोप है कि राहुल उर्फ अयान ने फेसबुक के माध्यम से अन्य लड़कियों को चंगुल में फंसा रखा है। 

शिकायत के आधार पर स्वार कोतवाली की पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ अयान और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 342, 323 और 376 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान दर्ज होने के बाद रिपोर्ट में लव जेहाद की धारा भी बढ़ा दी जाएगी। अभी सिर्फ शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed