फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man raped cousin sister, her condition worsened after abortion, then the incident came to light

रिश्ते हुए शर्मसार: युवक ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, गर्भपात करवाने से बिगड़ी हालत, तब घटना हुई उजागर

Tue, 06 Aug 2024 12:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटवाई (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, पटवाई (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 12:16 PM IST
सार

पटवाई पुलिस ने चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा गर्भपात करवाने वाले चिकित्सक पर भी कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। 

विज्ञापन
Young man raped cousin sister, her condition worsened after abortion, then the incident came to light
पटवाई पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवाई में एक युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गर्भवती होने के बाद घटना उजागर हुई तो आरोपी ने पटवाई के अस्पताल में नाबालिग का गर्भपात करा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की  है।

विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात पटवाई के ही नवाबनगर गांव स्थित अस्पताल में 31 जुलाई को करा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। किशोरी को तुरंत दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इस प्रकरण में किशोरी के पिता की ने आरोपी और अस्पताल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अस्पताल की संचालक और दुष्कर्म के आरोपी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ बाजार गई विवाहिता लापता, पांच पर केस दर्ज

टांडा के ग्राम रामनगर लतीफपुर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व बिजनौर में हुई थी। एक अगस्त को उसकी बेटी तीज के मौके पर अपने भाई के साथ मायके आई थी। महिला ने बताया कि बेटी तीज का समान खरीदने साथ टांडा बाजार आई थी और यहां लापता हो गई।


महिला ने बताया कि बेटी ने कहा कि उसे सुनार की दुकान पर कुछ काम है और चली गई। बहुत देर होने पर जब उसकी बेटी नहीं आई तो उसने उसे बहुत तलाश किया, लेकिन वो नहीं मिली। उसकी बेटी पर पड़ोस के गांव निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक पर शक जताया है।


पीड़ित महिला ने युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बेटी के पास पांच हजार रुपये तथा सोने के जेवर थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed