फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man pointing weapon at sleeping people Video viral on Twitter with pistol and rifle in sambhal

UP: सोते हुए लोगों पर युवक ने ताने हथियार: पिस्टल और राइफल के साथ हुआ वीडियो वायरल

Mon, 23 Jan 2023 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jan 2023 10:36 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक युवक कुछ लोगों पर सोते समय पिस्टल और राइफल तानता हुआ दिखाई दे रहा है। रविवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो नखासा थाना क्षेत्र के गांव भिड़वाड़ा का बताया जा रहा है

विज्ञापन
young man pointing weapon at sleeping people Video viral on Twitter with pistol and rifle in sambhal
सोते लोगों पर युवक तान रहा है हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के एक युवक का पिस्टल और राइफल के साथ ट्विटर पर वीडियो वायरल हो रहा है। युवक पिस्टल और राइफल को सोते हुए कुछ लोगों पर तान रहा है। यह वीडियो किसी यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। जिले के नखासा थाना इलाके के गांव भिड़वाड़ा का यह वीडियो बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्वीटर पर यूजर को जबाव दिया है कि नखासा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। जबकि नखासा थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्र की वीडियो भी होने से इनकार किया है। ऐंचोड़ा कंबोह थाना इलाके के गांव की वीडियो बताई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक युवक कुछ लोगों पर सोते समय पिस्टल और राइफल तानता नजर आ रहा है। इस बाबत जब नखासा थाना प्रभारी जय कुमार से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में जो वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। 

उसका ही दूसरा हिस्सा है। इस वीडियो का पहला हिस्सा वायरल होने पर ऐंचोड़ा कंबोह थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अब दूसरा हिस्सा सामने आया है तो इस पर भी कार्रवाई उन्हीं को करनी है। वहीं ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में वीडियो नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed