फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man misdeed woman after befriending her by hiding his religion In Moradabad

खलील ने सुरेश बन विधवा की लूटी अस्मत: माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांध मिला था आरोपी, दोस्ती कर बनाया शिकार

Sat, 21 Jun 2025 03:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Jun 2025 03:30 PM IST
सार

पीड़िता ने किसी दूसरे नंबर से कॉल की तो आरोपी ने अपना नाम खलील बताया। तब महिला को उसके बारे में सही जानकारी हो पाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी खलील उर्फ सुरेश और अनीता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Young man misdeed woman after befriending her by hiding his religion In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से खलील ने सुरेश बनकर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी उसे किराये के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे शांत कर दिया। इसके बाद आरोपी गायब हो गया और मोबाइल उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने किसी दूसरे नंबर से कॉल की तो आरोपी ने अपना नाम खलील बताया। तब महिला को उसके बारे में सही जानकारी हो पाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसका सहयोग करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। करीब छह माह पहले एक महिला शुगर की दवा लेने के लिए उसे अपने साथ उत्तराखंड के बाजपुर ले गई थी। बाजपुर में अनीता नाम की महिला मिली थी। अनीता अपने फार्म हाउस पर ले गई थी। इसके बाद अनीता ने पीड़िता से फोन पर बातचीत शुरू कर दी थी। करीब चार माह पहले अनीता ने कॉल की और बताया कि वह एक लड़के को उसके पास घी लेकर भेज रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन महिला के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे बाजपुर से अनीता ने भेजा है और रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। इसके बाद महिला आरोपी से मिलने उसके पास चली गई। आरोपी ने अपना नाम सुरेश बताया और कहा कि उसकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने अपने माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांध रखा था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। आरोपी उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह बार-बार यहां नहीं आ सकता है। उसे कोई कमरा किराये पर दिला दीजिए। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी को सिविल लाइंस क्षेत्र में ही दो हजार रुपये में एक कमरा किराये पर दिला दिया। यहां आरोपी ने पीड़िता को बार-बार बुलाकर दुष्कर्म किया। एक दिन आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। दो दिन बाद शादी कर लेंगे। इसके बाद आरोपी कहीं चला गया और उसने कॉल उठानी बंद कर दी। तब महिला ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से कॉल की तो आरोपी ने फोन उठा लिया और अपना नाम खलील बताया। 

आरोपी और सहयोगी महिला पर केस
इसके बाद पीड़िता को शक हो गया कि आरोपी ने धर्म छिपाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत अनीता से की तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी खलील उर्फ सुरेश और अनीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed