फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man left wife and children in Pune

Moradabad News: पत्नी और बच्चों को पुणे में छोड़ आया युवक, तलाश करते हुए महिला घर आई तो बच्चा छीन लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Young man left wife and children in Pune
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उसके बच्चों को पति पुणे में छोड़कर भाग गया। महिला किसी तरह बच्चों के साथ पति के घर पहुंच गई। यहां आरोपी पति ने महिला से उसका बच्चा छीन लिया। पीड़िता ने एसएसपी हेमराज मीना को प्रार्थनापत्र देकर बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र की रहने वाली महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद महिला ने अपनी भाभी के भाई से निकाह कर लिया था। आरोपी रामपुर के पटवाई का रहने वाला है। उसने महिला से निकाह कर लिया। पहले पति के दो बच्चे भी साथ में रहने लगे। आरोपी पुणे में फर्नीचर का काम करता है। वहां उसके साथ रहने के दौरान महिला ने बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन सब कुछ सही चलता रहा। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा। आरोपी ने पहले पति के बच्चों को भी रखने से इन्कार कर दिया। इस दौरान महिला फिर से गर्भवती हो गई। ईद के एक दिन वह पुणे से महिला और उसके बच्चों को छोड़कर घर आ गया। महिला भी किसी तरह पूणे से मुरादाबाद अपने पति के पास आ गई। तब पता लगा कि वह मूंढापांडे में ही रह रहा है। वहां जाने पर बात सुनने के बजाए उसने बच्चा छीन कर भगा दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को मामले की जांच कर महिला को उसका बच्चा वापस दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article