फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man kidnapped and murdered in Moradabad

Moradabad Murder: युवक को अगवा कर की हत्या, घर से कई किलोमीटर दूर मिला शव; परिजनों का हंगामा

Wed, 25 Oct 2023 05:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 05:06 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक युवक को पहले अगवा किया और फिर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Young man kidnapped and murdered in Moradabad
हत्या के बाद परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के मंडी समिति गेट के पास रहने वाले एक युवक का बीते दिन कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसका शव घर से कई किलोमीटर दूर मिला। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडी समिति गेट के पास शव रखकर जाम लगाया। 

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हत्या के कई घंटे के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। हंगामे को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हालात को काबू करने की कोशिश की। लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी का आस्वासन देकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed