फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man go to Baghpat to meet his girlfriend, robbed car with his friends and killed driver In Moradabad

UP: प्रेमिका से मिलने जाना था बागपत, कार लूटकर चालक को मार डाला; दोस्तों के साथ यहां से बुक कराई थी गाड़ी

Wed, 13 Mar 2024 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Mar 2024 01:16 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने टैक्सी चालक राम रतन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। एक युवक अभय विश्नोई ने खुलासा किया कि उसे प्रेमिका से मिलने बागपत जाना था। इसलिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर पहले कार बुक की, इसके बाद चालक की हत्या कर दी।

विज्ञापन
young man go to Baghpat to meet his girlfriend, robbed car with his friends and killed driver In Moradabad
murder in moradabad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला के नया मुरादाबाद निवासी कार चालक रामरतन की हत्या तीन बदमाशों ने कार लूटने के लिए की थी। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बिजनौर निवासी मुख्य आरोपी अभय विश्नोई को अपनी प्रेमिका से मिलने बागपत चलाना था। 
विज्ञापन


इसलिए उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ साजिश रचकर मुरादाबाद के इंपीरियल तिराहा स्थित टैक्सी स्टैंड से राम रतन की कार बुक कराई थी। बिलारी में ले जाकर तालाब में डुबोकर उसकी हत्या करने के बाद कार लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि कोतवाली के इंपीरियल तिराहा टैक्सी स्टैंड से दो मार्च की सुबह करीब पांच बजे तीन युवक रातरतन की कार बुक कराकर ले गए थे। इसके बाद से रामरतन लापता था। इसी बीच 5 मार्च को बिलारी थाना क्षेत्र के तिसबा गांव स्थित तालाब में एक शव मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की जेब से एक फोटो स्टूडियो का कार्ड मिला था। इसी कार्ड की मदद से मृतक की पहचान मझोला के नया मुरादाबाद निवासी कार चालक रामरतन के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। 
 

एसओजी ने इस केस पर काम किया। टैक्सी स्टैंड की फुटेज की मदद से टीम ने बिजनौर के स्योहरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेनी निवासी अभय विश्नोई, इसी गांव में रहने वाले उसके दोस्त दीप विश्नोई और बिलारी थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी मधुर चौधरी को दबोच लिया। 

 

आरोपियों की निशानदेही पर अमरोहा के कैलसा में खड़ी रामरतन की कार भी बरामद कर ली थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभय विश्नोई ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका से मिलने बागपत जाना था। इसके लिए कार की जरूरत थी। उसने अपने दोस्तों की मदद से कार बुक की थी। रामरतन से ठाकुरद्वारा के लिए कार बुक कराई थी। 

 

कार में बैठने के बाद रामरतन पर दबाव बनाया कि वह कार लेकर बागपत चले लेकिन रामरतन ने जाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद रामरतन के हाथ पैर बांध कर बिलारी के तिसाबा गांव स्थित तालाब में डुबो कर मार दिया था। इसके बाद उसकी कार लेकर भाग गए थे। मंगलवार दोपहर बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
 

पहले दोस्त की कार से प्रेमिका से मिलने गया था अभय विश्नोई
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुख्य अभय दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली में उसकी मुलाकात एक युवती से हो गई थी। इसके बाद युवती उससे अलग हो गई और बागपत में अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। प्रेमिका से मिलने के लिए उसने अपनी कार 25 हजार में बेच दी थी। 24 फरवरी को वह अपने एक दोस्त स्योहारा के ढींगरपुर निवासी मोहित सिंह की टीयूवी 300 कार मांगी और अपने दूसरे दोस्त दीपू और मधुर को साथ लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने बागपत चला गया था। वहां युवती के रिश्तेदारों ने उसे घेर लिया था। तब आरोपी वहां से भाग आए थे।

दोस्त की कार नहीं लौटाई तो बिजनौर पुलिस ने अभय के पिता और भाई को उठाया
अभय अपने दोस्त मोहित की कार लौटाने से पहले किसी अन्य कार की व्यवस्था करने में लगा था। कई दिन बाद भी अभय ने मोहित की कार नहीं लौटाई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी थी। बिजनौर जनपद के स्योहारा थाने की पुलिस ने अभय के पिता और भाई को उठाकर कार वापस करने के लिए दबाव बनाया था। दो मार्च को रामरतन की कार लूटने के बाद अभय ने मोहित की कार दीपू विश्नोई और मधुर को दे दी थी। ये दोनों स्योहारा में मोहित को कार पहुंचाने जा रहे थे। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। इस की सूचना मिलने पर अभय रामरतन की कार अमरोहा के कैलसा में छोड़कर भाग गया था।

 

बागपत जाने से इन्कार किया तो तालाब में डुबो कर मारा
तीनों ने दो मार्च की सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामरतन की कार ठाकुरद्वारा तक जाने की बात कहकर 1400 रुपये में बुक कर ली थी। तीनों कार में बैठकर रामरतन को लेकर ठाकुरद्वारा रोड पर गए और ठाकुरद्वारा से बागपत जाने के लिए दबाव बनाने लगे। चालक ने जाने से इन्कार कर दिया था। तब चालक रामरतन को पकड़ कर उसकी जैकेट से हाथ पैर बांध कर कार की पीछे वाली सीट के सामने पायदान पर डाल दिया। इसके बाद आरोपी मधुर चौधरी के बताए अनुसार बिलारी के गांव तिसावा में तालाब पर पहुंच गए थे। वहां रामरतन को कार से उतार कर तीनों ने उसे पानी में डूबा कर मार दिया था। उसके पास से मिले पहचान पत्र और गाड़ी के कागजात भी आरोपियों ने वहीं जला दिए थे और कार लेकर भाग निकले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed