फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man committed suicide by hanging himself

Moradabad News: फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself
छजलैट (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पत्नी से मनमुटाव के चलते छजलैट निवासी रिजवान (32) ने ही घर में टीन शेड के एंगल में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मनमुटाव के चलते रिजवान की पत्नी मायके गई हुई थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

छजलैट निवासी रिजवान ने उत्तराखंड में आरा मशीन लगा रखी थी। परिजनों ने बताया कि रिजवान का पत्नी रेशमा के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। इससे रिजवान तनाव में था। बुधवार को रिजवान ने घर में पड़े टीन शेड के एंगल से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के सभी लोग काम से बाहर गए थे। परिजनों के घर लौटने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर छजलैट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिस पर उसने भी साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिजवान की मौत की खबर मिलने पर उसकी पत्नी रेशमा भी मायके से आ गई। बताया गया है कि रिजवान अपने तीन भाइयों में बड़ा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed