फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man commits suicide seven days before marriage

शादी से सात दिन पहले दी जान: तहेरे भाई की साली से था इश्क, 20 फवरी को होने थे फेरे... फिर आई एक कॉल और सब खत्म

Fri, 14 Feb 2025 12:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Feb 2025 12:04 PM IST
सार

मामले की सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Young man commits suicide seven days before marriage
शादी से पहले युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शादी से सात दिन पहले गुलड़िया बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन राकेश कुमार (25) ने ही घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि लड़की पक्ष ने फोन कर राकेश को धमकाया था, जिसके बाद उनसे यह कदम उठा लिया। उधर, संविदा कर्मी के आत्महत्या करने से घर से चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन

राकेश कुमार नौगांवा सादात क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी किसान जगत सिंह के बेटे थे। तीन भाइयों में मझला राकेश दो साल से गुलड़िया बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात थे। उनके दोनों भाई उत्तराखंड में नौकरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, राकेश कुमार का तहेरे भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की जिद के आगे परिवार के लोग भी अब उनकी शादी करने को तैयार हो गए। बीते शारदीय नवरात्रों में गोद भराई की रस्म अदायगी भी कर ली गई थी। शादी के लिए 20 फरवरी तय की थी। हालांकि, परिवार के ही कुछ लोग इस शादी के खिलाफ हो गए। आरोप है कि बुधवार शाम राकेश के पास लड़की पक्ष के लोगों का फोन आया था। उन्होंने बरात में रिश्तेदारों को न लाकर अकेले आने के लिए कहा।

विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। फोन पर बातचीत के बाद राकेश परेशान हो गया। हालांकि, परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद राकेश अपने कमरे में जाकर सो गया। बृहस्पतिवार सुबह राकेश कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे उठाने पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की खोलकर देखा तो राकेश रस्सी के सहारे फंदे पर लटका था।

जिसे देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राकेश ने आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed