फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man brutally murdered in Amroha

खौफनाक: अमरोहा में युवक की गर्दन काट कर हत्या, पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर कत्ल

Sun, 17 Apr 2022 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

अमरोहा में युवक की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई है। दढ़ियाल में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना इलाके में एक युवक की गर्दन काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव दढ़ियाल पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिला है। उसकी जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जिस पर उसका नाम नेमपाल निवासी जरीफनगर बदायूं लिखा हुआ है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर गांव निवासी सतपाल सिंह का खेत है। गांव के लोगों ने रविवार सुबह खेत पर युवक की लाश पड़ी देखी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई  देखा कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। 
विज्ञापन


उसकी गर्दन पर गहरा घाव है। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस पर उम्र 39 वर्ष है। जबकि पिता का नाम शैतान सिंह है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जरीफनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है परिजनों को भी जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह ट्रक ड्राइवर था लेकिन उसकी हत्या किन कारणों से हुई है इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि युवक की गर्दन काट कर हत्या हुई है। युवक बदायूं जनपद के जरीफनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहां पुलिस एवं परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed