फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man brought Pakistani teenager to Moradabad

Moradabad News: पाकिस्तानी किशोरी को मुरादाबाद ले आया युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Young man brought Pakistani teenager to Moradabad
मुरादाबाद। पाकिस्तानी किशोरी हया (17) को मुरादाबाद का युवक निखिल शर्मा (27) मुरादाबाद ले आया। वह रविवार को शिमला से लौट रहा था तो हया उसे देहरादून स्टेशन पर मिली। उसने बताया कि उसे मुंबई अपने मामा के यहां जाना है लेकिन पासपोर्ट और रुपये चोरी हो गए हैं। किशोरी ने निखिल से मदद मांगी तो वह उसे ट्रेन में बैठाकर मुरादाबाद ले आया।
विज्ञापन

यहां सोमवार सुबह उसने अपनी मुंह बोली बहन पारुल के घर किशोरी को छोड़ा और उससे पूछताछ करने के लिए कहा। हया ने अपने नाम के अलावा पता कराची पाकिस्तान बताया। वह माता-पिता का नाम और फोन नंबर नहीं बता पाई। काफी प्रयास के बाद जब उसने कुछ नहीं बताया तो निखिल और उसकी मां शाम को किशोरी को जीआरपी थाने लेकर पहुंचे। यहां जीआरपी ने उनसे पूछा कि वह किशोरी को घर क्यों ले गए थे, उसे स्टेशन पर ही जीआरपी के हवाले करना चाहिए था। इस पर निखिल ने कहा कि वह मदद के लिए किशोरी को घर ले गया था। यदि हया फोन नंबर और माता-पिता का नाम बता देती तो फोन पर संपर्क करते। ऐसा नहीं हो सका तो वह पुलिस की मदद लेने आ गया। जीआरपी ने देर रात तक युवक के बयान दर्ज किए और किशोरी को महिला कांस्टेबल की देखरेख में रखा। इसके अलावा लोकल इंटेलीजेंस को भी सूचना दे दी गई है। एलआईयू की टीम ने भी युवती से पूछताछ की है। इसके अलावा अन्य जांच एजेंसियां भी पाकिस्तानी किशोरी की सूचना पर अलर्ट हो गईं हैं।
विज्ञापन


किशोरी के जासूस होने का शक
किशोरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान से फ्लाइट के जरिये दिल्ली पहुंची। वहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसका पासपोर्ट व एक बैग चोरी हो गया। उसे मुंबई अपने मामा के यहां जाना था लेकिन रुपये नहीं बचे थे। वहां किसी को जानती भी नहीं थी तो घबराकर देहरादून की बस में बैठ गई। वहां रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात निखिल से हुई और वह उसे मुरादाबाद ले आया। हालांकि, सवाल यह है कि किशोरी को मुंबई जाना था तो पाकिस्तान से दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट क्यों ली। इस सवाल का जवाब पुलिस व जांच एजेंसियां ढूंढ रही हैं। किशोरी के पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका की पड़ताल भी जांच एजेंसियां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की छात्रा है हया
पाकिस्तान के कराची निवासी हया 12वीं की छात्रा है। उसने निखिल व उसके परिजनों को यह बात बताई और भारत में अपनी एक सहेली का भी जिक्र किया लेकिन वह कहां रहती है, यह नहीं बताया। भारत में उसकी सहेली कैसे बन गई यह भी उसने नहीं बताया। इसके अलावा प्रश्न यह भी है कि निखिल शिमला से लौटते समय देहरादून क्यों गया। उसका कहना है कि वह बस से देहरादून पहुंचा था, वहां से उसका ट्रेन में मुरादाबाद के लिए रिजर्वेशन था।


युवक बोला, समाज सेवी हूं इसलिए ले गया घर
निखिल ने अपना पता कटघर में ग्रीन फील्ड स्कूल के पास बताया। कहा कि उसके पिता डाक विभाग में पोस्ट मास्टर थे। उसने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से सोशल सर्विस में परास्नातक किया है। इसके बाद शिमला में एक समाज सेवी संस्था से जुड़ गया। तब से ज्यादातर समय शिमला में ही रहता है। परिवार से मिलने मुरादाबाद आता जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed