फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young lawyers are unable to find space for building chambers.

Moradabad News: युवा वकीलों को चेंबर निर्माण के लिए नहीं मिल पा रही जगह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young lawyers are unable to find space for building chambers.
बिलारी। तहसील परिसर में युवा वकीलों को चेंबर निर्माण के लिए जगह न मिलने और उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण के मुद्दे पर जांच रिपोर्ट पूरी न होने पर तहसील बार एसोसिएशन खफा है। बार एसोसिएशन ने इन मुद्दों पर सोमवार को एसडीएम से मिलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

बिलारी तहसील में 100 से अधिक वकील यहां की बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। लगभग 50 वकील ही ऐसे हैं जिनके अपने चेंबर हैं। यहां के अधिकतर युवा वकीलों के पास चेंबर नहीं हैं। युवा वकीलों को चेंबर के लिए जगह देने हेतु तहसील प्रशासन द्वारा आश्वासन तो दिया जाता है लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। बिलारी तहसील के उपनिबंधक कार्यालय मोहल्ला पैंठ बाजार में पुराने भवन में चल रहा है। बार एसोसिएशन ने बीते माह बिलारी आए डीएम को ज्ञापन देकर मांग उठाई थी कि उपनिबंधक कार्यालय को तहसील कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों की टीम बनाते हुए इस मामले में जांच रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए अभी तक तहसील परिसर में जगह नहीं दे पाया है। उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरण के मुद्दे पर अभी तक जांच रिपोर्ट पूरी नहीं हो पाई है। वकीलों की समस्याओं को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि बार एसोसिएशन की लगातार मांग के बाद भी तहसील परिसर में वकीलों की सुरक्षा के लिए सशक्त पुलिस कर्मी तैनात नहीं हो पाए हैं और तहसील मुख्यालय के सामने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं बन पाए हैं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एसडीएम से वार्ता के दौरान इन समस्याओं को बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed