{"_id":"62cf1ebb3835e81f152343e0","slug":"young-died-in-accident-city-news-mbd434515395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर के चालक ने कार में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर के चालक ने कार में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
रामपुर के लिए
----------------------------
कैंटर के चालक ने कार में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल
क्रासर
- मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार रात हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
- लुधियाना जा रहे थे कार सवार, हुए हादसे का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ- दिल्ली हाईवे पर मंगलवार रात कैंटर के चालक ने कार में पीछे से टक्कर मारी दी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला आकाश (20) रामपुर जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र के हमीदाबाद निवासी था। वह अपने साथी रवि, रोहित और हरिराम के साथ चंडीगढ़ बजरी प्लांट पर मजदूरी करने जा रहा था। मंगलवार देर रात करीब बारह बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर लक्ष्मीपुर कट्टई गांव के पास बेकाबू कैंटर के चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आकाश, चालक रवि, रोहित और हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दलपतपुर चौकी प्रभारी रितेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृतक घोषित कर दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।