फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   You will get the gift of musical fountain and maze on New Year

Moradabad News: नए साल पर मिलेगा म्यूजिकल फाउंटेन और भूलभुलैया का तोहफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
You will get the gift of musical fountain and maze on New Year
मुरादाबाद। नए साल पर शहरवासियों को म्यूजिकल फाउंटेन और भूलभुलैया की सौगात मिलने जा रही है। यह स्थल पर्यटन के नए केंद्र होंगे। वहीं, वार मेमोरियल का निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जहां 1947 से लेकर पुलवामा अटैक तक की तमाम प्रमुख घटनाओं का डिजीटल रूप में उल्लेख होगा। निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस तरह का वार मेमोरियल पूरे प्रदेश भर में नहीं है। इन सभी स्थानों पर लोग अपने पूरे परिवार के साथ मौज-मस्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सर्किट हाउस के पीछे दो एकड़ जमीन पर 24 करोड़ रुपये की लागत से वार मेमोरियल का निर्माण होने जा रहा है। पूरे प्रदेश में ऐसा पहला मेमोरियल मुरादाबाद में बनाया जा रहा है। इस वार मेमोरियल को जल्द ही तैयार करने की तैयारी है। आर्मी की थीम पर बनने वाले इस पार्क को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा के बाद बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, आवास विकास फेस-2 में वाटर फाउंटेन पार्क और म्यूजिकल म्यूजियम का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस पार्क को नए साल पर शहरवासियों के लिए खोलने की तैयारी है। यहां लोग अपने पूरे परिवार के साथ फव्वारे पर लेजर शो का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां खाने-पीने, बच्चों के लिए खेलने व सामुदायिक शौचालय समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी क्रम में कंपनी बाग के अंदर बच्चों के लिए तैयार किए गए भूलभुलैया को भी नए साल पर खोला जाएगा। इन कार्यों से शहर को प्रदेश में नया स्थान हासिल होगा और शहर का पर्यटन के क्षेत्र में भी विशेष दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed