फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yogi Sena, Congress attack on statement against Wasim

वसीम के खिलाफ बयान पर योगी सेना, कांग्रेस का हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Yogi Sena, Congress attack on statement against Wasim
मुरादाबाद। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद द्वारा शनिवार को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को जूता मारने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने का एलान करने को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय योगी सेना ने वकी रशीद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय योगी सेना युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मोहित कुमार ने वकी रशीद के खातों की जांच कराने और उन्हें जूता मारने वालों को प्रति जूता ग्यारह रुपये देने का एलान किया है। वहीं कांग्रेस जिला सचिव ने मझोला थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद का शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने वसीम रिजवी पर हिंदू-मुस्लिम फसाद कराने की कोशिश करने तथा पाकिस्तानी एजेंट होने की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की थी। साथ ही वसीम रिजवी को जूता मारने वाले को ग्यारह लाख रुपये देने की बात कही थी। इस मामले में कांग्रेस कमेटी जिला सचिव अरविंद सिंह चौहान ने मझोला थाने में तहरीर देकर वकी रशीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस संबंध में थाना मझोला के प्रभारी ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योगी सेना की एक बैठक कांशीराम नगर में हुई। जिसमें युवा महानगर अध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा हिंदू धर्म अपनाना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को जूता मारने पर 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले वकी रशीद के खातों की जांच करानी चाहिए। जिससे यह पता चल सके कि उनके पास कितना धन है। उसके श्रोत क्या है। उन्हें कहां से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि वकी रशीद को जूता मारने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वह 11 रुपये की धनराशि कार्यकर्ताओं से एकत्र कर देंगे। उन्होंने सरकार से वकी रशीद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed