{"_id":"6013264b8ebc3e5bb441015f","slug":"yellow-kothi-to-fountain-chowk-road-will-remain-closed-from-eleven-o-clock-tonight-city-news-mbd377665138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात ग्यारह बजे से बंद रहेगा पीलीकोठी से फव्वारा चौक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात ग्यारह बजे से बंद रहेगा पीलीकोठी से फव्वारा चौक मार्ग
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीली कोठी से फव्वारा चौक तक लॉकडाउन के बाद बिछाई गई सीवर लाइन के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़क का निर्माण शुक्रवार रात ग्यारह बजे से किया जाएगा। इसके चलते संबंधित मार्ग पर वाहनों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।
एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात ग्यारह बजे से 30 जनवरी की सुबह छह बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इसके तहत फव्वारा तिराहा से पीली कोठी की तरफ जाने वाले छोटे वाहन, दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन फव्वारा तिराहा से पीली कोठी होते हुए जाएंगे। पीली कोठी से फ व्वारा तिराहा की तरफ जाने वाले छोटे वाहन यथा दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया गुरहट्टी से ताड़ीखाना होते हुए जाएंगे। बिजनौर, हरिद्वार से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज बसें किला तिराहा तक आएंगी और उसी रूट से वापस जाएगी। बिजनौर, हरिद्वारा से रामपुर, बरेली जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसे शेरुआ चौराहा से टीएमयू होते हुए बाईपास के रास्ते जाएंगे एवं उसी रूट से वापस आएंगे।
बिजनौर, हरिद्वार से काशीपुर, ठाकुरद्वारा की तरफ जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें कोठीवाल डेंटल कॉलेज मोड़ होते हुए जाएंगी एवं इसी रूट से वापस आएंगी।