फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Year Ender 2023 Dates were kept in the cases of actresses throughout year

Year Ender 2023: सालभर अभिनेत्रियों के मामलों में लगती रहीं तारीखें; अदालत ने 757 मामलों में मुलजिम ठहराए दोषी

Fri, 29 Dec 2023 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

Year Ender 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा, सोनाक्षी सिन्हा, अमीषा पटेल और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी से जुड़े मामलों में इस साल सिर्फ तारीखें पड़ती रहीं। इस साल मुंबई के डायरेक्टर अकरम अख्तर को धोखाधड़ी के मामले में जेल जाना पड़ा। दमदार विवेचना और मजबूत पैरवी से अदालत ने इस साल 757 मामलों में मुलजिम भी दोषी ठहराए। 

विज्ञापन
Year Ender 2023 Dates were kept in the cases of actresses throughout year
Year Ender 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दमदार विवेचना और कोर्ट में मजबूत पैरवी ने 757 मामलों के मुलजिमों को सलाखों तक पहुंचा दिया। अदालत ने दोषियों को सजा सुनाने के साथ ही जुर्माना भी लगाया। जिसमें हत्या, पॉक्सो, लूट, चोरी, दुर्घटना, मारपीट और अन्य मामलों में सजा सुनाई है। आजीवन कारावास, बीस साल, दस साल, पांच साल में अलग अलग मामलों में अलग अलग सजा और जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


इस साल प्रमुख केसों में शामिल रहे बिलारी के एक दुष्कर्म के मामले में पाॅक्सो कोर्ट संख्या दो दोषी को सजा सुनाई। पीड़ित बच्चे की मां ने 10 दिसंबर 2020 को दर्ज कराया था। दोषी ठहराया गया पीड़ित के घर के पास ही रहता था। जिसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा के साथ उस पर पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 
विज्ञापन


दूसरा मामाला संभल के एक वकील के भाई की हत्या का है। जिसमें मृतक का बस इतना दोष था कि उसने एक विधवा की निस्वार्थ सहायता की थी। विधवा महिला से आरोपी निकाह करना चाहता था। उसने योजना बना कर वकील के भाई नसीम खां की हत्या कर दी थी। जिसमें एडीजे ग्यारह मोहित शर्मा ने 29 अप्रैल को जाहिद उर्फ होंडा को हत्या का दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास की सजा के साथ उस दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत पुर क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी प्रीतम सिंह ने 24 अक्तूबर 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा कि उसका छोटा भाई नरेश उर्फ गुड्डू दो दिन से लापता है। पुलिस तफ्तीश में नरेश के जीजा मनोज कुमार निवासी देवीपुरा का नाम सामने आया था। जिसने रंजिश के चलते अपने सगे साले की हत्या कर दी थी। 14 अप्रैल को अदालत ने इस मामले में दोषी मनोज कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। 

एडीजे तीन की अदालत ने 23 दिसंबर को सात साल पहले चुनाव की रंजिश में संभल के छावड़ा गांव की प्रधान शकुंतला, उनके पति विशम्बर सिंह और दो बेटे सुशील और सुनील की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 3 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इस सामूहिक हत्याकांड के छह आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिए गए थे। जबकि दो की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी है। एक आरोपी नाबालिग होने के कारण उसकी फाइनल अलग कर दी गई है।

 

सालभर अभिनेत्रियों के मामलों में लगती रहीं तारीखें, डायरेक्टर को जाना पड़ा जेल
मुरादाबाद की अदालतों में बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा, सोनाक्षी सिन्हा, अमीषा पटेल और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी से जुड़े मामलों में तारीखें पड़ती रहीं जबकि मुंबई निवासी डायरेक्टर अकरम अख्तर को धोखाधड़ी के मामले में इस साल जेल जाना पड़ा है। अमीषा पटेल और सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला है तो जयाप्रदा एक मुकदमे में खुद पीड़िता हैं। 

 

इनके खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखे हैं तो वहीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद मे तलबी बहस होनी शेष है। वहीं मुंबई के फिल्म डायरेक्टर इकराम अख्तर मुरादाबाद जिला कारागार से तीन अक्तूबर को इस शर्त पर रिहा हुए थे कि वह अब प्रत्येक दशा में अदालत में हाजिर रहेंगे और किसी भी गवाह को अपने दबाव में नहीं लेंगे। इनके खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा मुरादाबाद की अदालत में चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed