फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Year coming from Haryana, accused of leaving teak wood with 50 thousand

हरियाणा से आ रही साल, सागौन की लकड़ी 50 हजार लेकर छोड़ने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Year coming from Haryana, accused of leaving teak wood with 50 thousand
हरियाणा से साल और सागौन की लकड़ी लाद कर ला रही डीसीएम को वाणिज्य कर विभाग के सचल दल और पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। डीसीएम को छोड़ने के डेढ़ लाख रुपये मांगे। 50 हजार रुपये लेकर डीसीएम छोड़ने का आरोप है। 40 हजार रुपये सचल दल और दस हजार पुलिसकर्मियों ने लिए।
विज्ञापन

नौगांवा सादात कस्बे के लोग हरियाणा और पंजाब से छतों से निकली कड़ियों (लकड़ी) को लाने का काम करते हैं। छतों से निकलने वाली साल और सागौन की कड़ियों को लाकर फर्नीचर बनाने वाले दुकानदारों को बेचते हैं। जिनसे विंडो, चौखट बनाई जाती हैं। बुधवार दोपहर बाद डीसीएम में लाद कर गजरौला चौपला पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यहां पर वाणिज्य कर विभाग की सचल दल और कुछ पुलिसकर्मी मिल गए। लकड़ी को अवैध रूप से लाने की बात कहते हुए नवादा रोड पर ले गए। डीसीएम में लदी लकड़ी लाने के अभिवहन पत्र मांगे। मगर चालक व डीसीएम में सवार लोग अभिवहन पास नहीं दिखा सके। उन्होंने तर्क दिया कि लकड़ी नई होती और उसे किसी दुकानदार से लाते तो उसका अभिवहन पास होता। मगर वह तो छतों से निकली पुरानी और जहां तहां से एकत्र करके ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर टीम ने अभिवहन पास नहीं होने की बात कहते हुए लकड़ी सहित गाड़ी को सीज करने को कहा। जिस पर चालक और उसके साथी डर गए। पहले तो डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद घटते घटते 60 हजार पर आ गए। आरोप है कि गाड़ी छोड़ने के लिए सचल दल ने 40 हजार रुपये व पुलिस कर्मियों ने दस हजार रुपये की मांग की। 50 हजार रुपये देने के बाद गाड़ी को छोड़ा गया। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल प्रभारी जेपी शुक्ला ने बताया कि उनकी टीम ने लकड़ी लदी डीसीएम न तो पकड़ी और न ही छोड़ी। लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed