फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yas expected to arrive in Moradabad on time in monsoon

चक्रवात की वजह से मुरादाबाद में समय पर मानसून पहुंचने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Yas expected to arrive in Moradabad on time in monsoon
मुरादाबाद। मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच वैज्ञानिकों ने 27 मई से बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। वैज्ञानिकों के अनुसार पहले ताउते और अब यास चक्रवात के चलते मुरादाबाद में मानसून के समय पर आने के आसार हैं।
विज्ञापन

चक्रवात ताउते की वजह से पिछले सप्ताह मुरादाबाद में करीब 96 मिली मीटर बारिश हुई थी। अब वैज्ञानिकों ने यास चक्रवात के आने की संभावना जताई है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह का कहना है कि 26 मई की रात से मौसम बदलने के आसार हैं। 27 और 28 मई को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। उन्होंने कहा कि यास चक्रवात अभी बंगाल की खाड़ी में है। जब वह जमीन पर ऊपर आता है और असम में पहुंचता है तो उसकी रफ्तार का सही आकलन हो पाता है। इस चक्रवात से 20 से 30 मिली मीटर बारिश हो सकती है। पिछले सप्ताह बारिश ताउते और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मुरादाबाद में 96 मिली मीटर बारिश हुई थी। ताउते और यास की वजह से मुरादाबाद में मानसून समय पर आने के आसार हैं। मानसूनी सीजन में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में अक्सर मानसून 25 जून के आसपास आता है, लेकिन पिछले सात सालों में कम बारिश होने की वजह से यह समय 27 से 28 जून हो गया था। हालांकि पिछले वर्ष मानसून 23 जून को मुरादाबाद में पहुंच गया था। मुरादाबाद में सामान्य बारिश एक हजार मिली मीटर है। वहीं, रविवार को सुबह से ही मौसम साफ था। चटक धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्ष बारिश
2012 655.5
2013 1206.7
2014 738.5
2015 912.6
2016 960.6
2017 940.6
2018 907.3
2019 1152.4
2020 990
2021 112.1
बारिश मिली मीटर में है। बारिश के आंकड़े भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिए गए हैं। वर्ष 2021 की बारिश एक मार्च से 21 मई तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed