{"_id":"6ae3b2b9754508b9740cb218","slug":"x-ray-machine-not-operational-at-chc-due-to-absence-of-a-technician-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116146-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीएचसी में टेक्नीशियन न होने से एक्सरे मशीन का संचालन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीएचसी में टेक्नीशियन न होने से एक्सरे मशीन का संचालन नहीं
विज्ञापन
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में नई एक्सरे मशीन आए तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन नहीं होने से मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। खासकर सड़क हादसों में घायल लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी में 22 जुलाई को करीब 15 लाख रुपये की एक्सरे मशीन मंगाई गई। मशीन 28 अगस्त को इंस्टॉल भी हो गई लेकिन अब तक मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिस कारण दुर्घटना या अन्य हादसों के घायलों और गंभीर रोगों से ग्रस्त रोगियों को एक्सरे कराने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
-- वर्जन
-- अस्पताल को मिली नई एक्सरे मशीन पूरी तरह से तैयार है। इसे इंस्टॉल भी कराया जा चुका है, लेकिन कोई एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन नहीं होने के कारण अभी इसका संचालन नहीं हो सका है। टेक्नीशियन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगी। - डॉ. राजीव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी, कांठ