फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Write information about NRC facilities on the walls

एनआरसी की सुविधाओं की जानकारी दीवारों पर लिखें : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Write information about NRC facilities on the walls
मुरादाबाद। डीएम ने बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनआरसी के लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दीवारों पर लिखना होगा ताकि कोई लाभार्थी न भटके।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की जिला पोषण समिति की बैठक की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिंह ने पिछले माह आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति से अवगत कराया। डीएम ने पोषण ट्रेकर के सभी सूचकांक में शत प्रतिशत फीडिंग करने की हिदायत दी। उन्होंने सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प एवं केंद्रों पर बर्तनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी गई। उन्होंने सीडीपीओ से कहा कि वह गहनता के साथ आंगनबाडी केंद्रों का निरीक्षण व पर्यवेक्षण करें। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए निजी हित धारकों से बात करें। बैठक में आधार फीडिंग, मोबाइल वेरिफिकेशन, लाभार्थी मोबाइल सत्यापन, टेक होम राशन, हाॅट कुक्ड मिल, लर्निंग लैव सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता, बीएसए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article