फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Workers should strengthen BJP at booth level: Akash Pal

भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता : आकाश पाल

Fri, 25 Jul 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen BJP at booth level: Akash Pal
कांठ। भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया है। उन्होंने मंडल कार्यकारिणियों में शामिल नए कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कांठ में भाजपा के मंडल कार्यालय का बृहस्पतिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी के यहां फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन विश्नोई, मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, मुकेश माहेश्वरी, मंडल सोशल मीडिया संयोजक मुकुल कुमार, देवराज सिंह जाटव, सत्यवान सिंह राजपूत, प्रमोद विश्नोई, प्रमोद चौहान, ओमपाल सिंह, मधु चौहान, चंचल पाल, देवेंद्र कुमार आदि भाजपाई रहे। वहीं भाजपा छजलैट मंडल कार्यालय का भी जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल शुभारंभ किया गया। नव गठित मंडल कार्यकारिणी को पटका पहनाकर स्वागत किया। जिला महामंत्री राजन विश्नोई, चौधरी हुक्म सिंह, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला मंत्री सुमित दिवाकर, विशेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश विश्नोई, पुष्पेंद्र चौधरी, सतवीर सिंह, मोतीराम सैनी, निरंजन सिंह, हरेंद्र सिंह प्रजापति, अंकित गुप्ता, प्रदीप उर्फ मोंटी, परम सिंह, प्रमोद कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed