फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   workers for highway widening went on strike due to not getting salary from six month protest on plant

रामपुर: वेतन न मिलने पर गुस्साए हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रहे दो सौ कर्मियों ने की हड़ताल, मैनेजर का किया घेराव 

Fri, 30 Jul 2021 03:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 03:48 PM IST
सार

इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर पार्थो साशमल का कहना है कि उन्होंने अभी करीब दो सप्ताह पहले ही ज्वाइन किया है। उनका वेतन भी नहीं मिला है। 
 

विज्ञापन
workers for highway widening went on strike due to not getting salary from six month protest on plant
हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रहे दो सौ कर्मियों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में छह माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रहे करीब पौने दो सौ कर्मियों ने हड़ताल कर दी। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्लांट के बैरियर को गिराकर ताला डाल दिया और प्रोजेक्ट मैनेजर का घेराव कर प्रदर्शन किया। फिलहाल हाईवे चौड़ीकरण का काम ठप है और कर्मी प्लांट पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


रामपुर-काठगोदाम हाईवे के चौड़ीकरण का काम करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था। जिसकी जिम्मेदारी सदभाव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दी गई थी। कार्यदायी संस्था ने हाईवे चौड़ीकरण के लिए खूंटाखेड़ा में प्लांट लगाया है। शुक्रवार सुबह को कार्यदायी संस्था से जुड़े करीब पौने दो सौ कर्मियों ने पिछले छह माह से वेतन न मिलने पर काम बंद कर हड़ताल कर दी। 
विज्ञापन


गुस्साए कर्मी प्लांट पर पहुंच गए और उधमसिंह नगर जा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर पार्थो साशमल का घेराव कर लिया। कर्मी प्लांट पर ही डटे हुए हैं। इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर पार्थो साशमल का कहना है कि उन्होंने अभी करीब दो सप्ताह पहले ही ज्वाइन किया है। उनका वेतन भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों की हड़ताल के संबंध में वो उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज रहे हैं। हड़ताल में हाईवे चौड़ीकरण काम से जुड़े वाहन चालक, मैकेनिकल स्टाफ, सुपरवाइजर, असिसटेंट मैनेजर, कंस्ट्रक्शन मैनेजर, रोड सेफ्टी मैनेजर, इंजीनियर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed