फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Worker's body found upside down in manhole pit

मैनहोल के गड्ढे में औंधे मुंह मिला मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found upside down in manhole pit
मुरादाबाद। शनिवार सुबह घर से मजदूरी करने गए युवक का शव रविवार सुबह मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम भोलासिंह की मिलक के निकट मैनहोल में औंधे मुंह गिरा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी शीशपाल (40) शनिवार सुबह रोज की तरह घर से मजदूरी करने लिए गया था, लेकिन रात में लौटा नहीं। सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम भोलासिंह की मिलक में गांव के किनारे एक खाली मैदान के पास से गुजर रही सीवर लाइन के खुले मैनहोल में उसका शव औंधे मुंह पड़ा था। आधा धड़ उसका मैनहोल के बाहर था। गांव के बच्चे जब सुबह वहां क्रिकेट खेलने गए तो युवक का शव पड़ा देख गांव के पूर्व प्रधान हाजी शौकत हुसैन को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने मझोला थाना प्रभारी को फोन से इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई तो वह रसूलपुर निवासी शीशपाल का निकला। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना कांशीराम नगर में रह रहे उसके भाई ऋषिपाल व फुफेरे भाई संजीव को दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशपाल के भाई ऋषिपाल और फुफेरे भाई संजीव के साथ-साथ गांव के कुछ अन्य लोगों ने बताया कि शीशपाल प्रतिदिन शाम को शराब पीकर घर लौटता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शीशपाल की मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed