फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Worker dies after being buried in the debris of the balcony, case against the landlord

छज्जे के मलबे में दबकर मजदूर की मौत, मकान मालिक पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being buried in the debris of the balcony, case against the landlord
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के जैतपुर बिसाहट निवासी एक मजदूर की मकान के छज्जे के मलबे में दबकर मौत हो गई। इस मामले में मजदूर की पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के जैतपुर बिसाहट निवासी सुमित कुमार दिवाली से एक दिन पहले रामपुर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के वीआईपी कालोनी निवासी अभिषेक की पुरानी बिल्डिंग में मजदूरी करने लगा था। उसके साथ अन्य मजदूर भी गए थे। बताया जाता है कि मकान का छज्जा गिराते समय सुमित मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने उसे मलबे से निकालकर रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में सुमित की पत्नी जौली ने मकान मालिक अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें महिला ने बताया कि मकान का छज्जा जर्जर हालत में था। मकान मालिक को इसकी जानकारी थी। बावजूद उसके सुमित को मकान मालिक ने जर्जर छज्जे पर चढ़ा दिया था। महिला का आरोप है कि मकान मालिक की लापरवाही की वजह से उसके पति की मौत हुई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि इस संबंध में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। मृतक मजदूर मूंढापांडे क्षेत्र का रहने वाला था। हादसा रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed