{"_id":"5f94973d8ebc3e5fac5ab47a","slug":"worker-died-in-a-road-accident-city-news-mbd367246673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
मृतक जयवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रामपुर हाईवे पर मोपेड सवार दो मजदूरों को मारुति वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में जान गंवाने वाला मजदूर जयवीर सिंह (45) मूंढापांडे थानाक्षेत्र के भदासना गांव का रहने वाला था। परिवार में पत्नी रमा देवी, बेटे सचिन, गुंजन, शिवानी और रितिक हैं। सचिन और गुंजन की शादी हो चुकी हैं। भाई ब्रह्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जयवीर और गांव के ही डिंपी मुरादाबाद मजदूरी करने जा रहे थे। ये दोनों मोपेड पर सवार थे।
रामपुर रोड पर प्रेम वंडर लैंड के सामने पीछे से तेज रफ्तार आ रही मारुति वैन ने मोपेड में टक्कर मार दी। इस हादसे में जयवीर और डिंपी घायल हो गए। चालक मारुति वैन को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां शुक्रवार की रात को जयवीर की मौत हो गई। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। वैन चालक की तलाश की जा रही है।