फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Worked by wearing a black band in protest against online attendance

Moradabad News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Worked by wearing a black band in protest against online attendance
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी के मामले में बेसिक शिक्षकों का विरोध जारी है। सरकार से मांगें मनवाने के लिए शिक्षक संगठन एक बैनर तले जुटने लगे हैं। इसके लिए शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। बुधवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ में शामिल शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया।
संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि 15 जुलाई तक शिक्षक इसी रह विरोध करेंगे। 15 जुलाई को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। यदि मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो 23 जुलाई को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 11 व 12 जुलाई को शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी के मुद्दे पर आंदोलन व बहिष्कार के लिए सहमति पत्र लेगा।
विज्ञापन

इसके बाद 15 जुलाई को ज्ञापन व नोटिस देगा और 23 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष शांति भूषण ने कहा कि 13 जुलाई को जिले में संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पूरे प्रदेश में किसी भी विभाग में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था नहीं है। सरकार को शिक्षकों की मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed