फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work will soon begin for the beautification and renovation of four wells of Sambhal

Sambhal News: संभल के चार कूपों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए जल्द शुरू होगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Work will soon begin for the beautification and renovation of four wells of Sambhal
संभल नगर पालिका।
संभल। पौराणिक और धार्मिक नगरी संभल की सूरत संवारने के लिए नगर पालिका ने अगले सप्ताह से चार कूपों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराने की तैयारी कर ली है। अभी 80 लाख रुपये का बजट 15वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका को मिला है। ईओ का कहना है कि 19 कूपों में शामिल इन चार कूपों पर अलग से कार्य कराया जाना है। चार लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर को संवारने की तैयारी चल रही है। वंदन योजना के तहत यहां के तीर्थों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होना है। इसमें प्राचीन देवतीर्थ शंखमाधव तीर्थ, भद्रिकाश्रम तीर्थ, महामृत्युंजय तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ, पाप मोचन तीर्थ, पिशाच मोचन तीर्थ के अलावा श्री कल्कि विष्णु मंदिर शामिल हैं। इस बीच शासन से मिले 80 लाख रुपये के बजट से नगर पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र के चार कूपों को संवारने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में आने वाले 19 में से चार कूपों पर अलग से काम कराए जाने की तैयारी है। इनमें रसोदक कूप, इकेश कूप, प्राचीन श्री कल्कि मंदिर के पास स्थित कूप सहित चार कूप शामिल हैं। इन कूपों पर अगले सप्ताह से काम शुरू कराया जाएगा। वहीं चतुर्मुख कूप को पहले से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि इसके अलावा नगर क्षेत्र में जितने भी तीर्थ और कूप हैं, उन्हें लेकर एस्टीमेट तैयार किया गया है। नगर विकास विभाग को प्रस्ताव वंदन योजना और अन्य योजनाओं के तहत भेजे जा चुके हैं। इनमें वंदन योजना, झील, तालाब, पोखर संरक्षण और दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनाओं के 9.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं। नगर क्षेत्र के तीर्थ और कूपों के जीर्णोद्धार एवं पुन:स्थापना को लेकर तैयारी पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि जल्द ही विभिन्न योजनाओं में धनराशि आवंटित होने की उम्मीद है। संभल को सबसे ज्यादा धनराशि मिलने वाली है। इसके अलावा दो अन्य योजनाएं मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। यह योजना संभल शहर को स्मार्ट शहर बनाएगी। स्मार्ट नगर पालिका योजना में भी कार्य होंगे।
0000

कई तीर्थों का भी होगा विकास, बदल जाएगी सूरत
संभल। वंदन योजना के तहत यहां के तीर्थों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होना है। वहीं नगरीय जल निकासी योजना के तहत विभिन्न वार्डों में जल व्यवस्था के लिए आरसीसी नालों का निर्माण होगा। नगरीय झील, तालाब, पोखब, संरक्षण योजना में सूर्यकुंड तीर्थ के तालाब और पोखर का सौंदर्यीकरण होगा। भागीरथी तीर्थ रायसत्ती के कुंड का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वहीं अंत्येष्टि स्थल योजना में शमशान घाटों में अतिरिक्त रखरखाव व बुनियादी व्यवस्था कराई जाएंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थ और कूपों वाले क्षेत्रों के मार्गों पर सड़कों का निर्माण और पथ प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था होगी।


00000
स्मार्ट बनेगा संभल, होंगे कई कार्य
संभल को स्मार्ट बनाने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत डिजिटल लाइब्रेरी नगर पालिका मैदान में किनारे पर बनेगी। अरबन फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। जिसमें सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत गेट वे बनेंगे। जहां जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, टैक्स जमा करने समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। इन दोनों में 17 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं चंदौसी मार्ग पर कुरुक्षेत्र तीर्थ के पास फूड हब बनाने, नगर पालिका मैदान में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की योजना है। चमन सराय में सीएचसी के सामने से 15 दुकानों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed