फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Work on Thakurdwara road will speed up from March 1

Moradabad News: ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक मार्च से तेज होगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Work on Thakurdwara road will speed up from March 1
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की मदद से मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा बाईपास मार्ग की काफी जमीन कब्जा मुक्त होने पर ठेकेदार ने उस पर मिट्टी बिछाना शुरू कर दिया है। एसएलओ का कहना है कि एक मार्च से रोड का काम गति पकड़ेगा।



मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा रोड के बीच 38 किमी में 21 किलोमीटर का बाईपास बनेगा। सिर्फ 17 किलोमीटर रोड को डबल लेन से फोरलेन बनाना है। एनएचएआई के पीडी अनुज कुमार जैन का कहना है कि नियमानुसार 90 प्रतिशत कब्जा मिलने पर ठेकेदार काम शुरू देता है। कागजात के हिसाब से 90 प्रतिशत जमीन जिला प्रशासन ने एनएचएआई को स्थानांतरित किया है लेकिन मौके पर अतिक्रमण नहीं हटने से जमीन को मुक्त कराना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाईपास की 17 किमी जमीन को साफ करा दिया है। इस बारे में एसएलओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि कुछ खेतों की फसलें पकना बाकी है। फसल कटने पर पूरा मार्ग निर्माण के लिए जगह मिल जाएगी। वैसे ठेकेदार ने रोड के लिए मिट्टी बिछाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

जमीन के लिए 700 करोड़ मुआवजा देना है

एनएचएआई ने रोड के लिए किसानों को अभी 25 करोड़ मुआवजा दिया है, देर होने के कारण एनएचएआई ने रणनीति बदल दी है। अब ऑनलाइन की जगह एसएलओ ऑफ लाइन मुआवजा दे सकते हैं। इसके के लिए एनएचएआई ने 383 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को ट्रांसफर कर दिया है। इस मामले में भी कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं। जिसका समाधान एनएचएआई के अधिकारियों को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed