फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Work on developing a model composite school has begun.

Moradabad News: सीएम मॉडल कम्पोजिट स्कूल बनाने का काम शुरू

Wed, 24 Jun 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 24 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Work on developing a model composite school has begun.
बिलारी। प्रदेश सरकार ने तहसील के ग्राम जरगांव में 17 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय को मंजूरी दे दी है। मंगलवार दोपहर को कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से नींव की खोदाई का कार्य शुरू कराया। यह विद्यालय बनने का विशेष लाभ बिलारी विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

बिलारी के पीपली गांव में सरकार की ओर से स्वीकृति के बाद अटल आवासीय विद्यालय संचालित हो चुका है। इस विद्यालय का उद्घाटन करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री से स्थानीय भाजपा नेताओं ने बिलारी क्षेत्र के शैक्षिक विकास के लिए सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय खोले जाने की मांग की थी। ग्राम जरगांव के रकबे में जिला पंचायत की लगभग चार हेक्टेयर भूमि को इस कम्पोजिट विद्यालय के लिए उचित माना गया। तहसील और जिला प्रशासन से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को और योजना का निर्माण पूरा होने के लिए अनुमानित धनराशि को भी मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

शासन की ओर से उत्तर प्रदेश निर्माण एवं डिजाइन सर्विस नामक संस्था को यह विद्यालय बनाने की जिम्मेदारी मिली है। संस्था के सहायक अभियंता ने प्रदेश शासन स्तर से इस योजना और योजना पर खर्च होने वाले बजट को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। मंगलवार दोपहर सहायक अभियंता और ठेकेदार ने संबंधित चयनित भूमि की पैमाइश और निशानदेही के लिए नायब तहसीलदार अभिनय सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान ठेकेदार द्वारा नारियल फोड़कर और अगरबत्ती जलाकर जेसीबी से विद्यालय की बाउंड्री बनाने के लिए नींव की खोदाई शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed