फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Work going on at slow pace on Sambhal underpass, people are facing problems

Moradabad News: संभल अंडर पास पर मंद गति से चल रहा काम, लोगों को हो रही परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Work going on at slow pace on Sambhal underpass, people are facing problems
मुरादाबाद। संभल अंडर पास के नीचे कंक्रीट निकालने के लिए रविवार को मंद गति से सड़क तोड़ी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने कंक्रीट तोड़ने के लिए सिर्फ तीन मजदूर लगाए थे। इधर वैकल्पिक मार्ग नजदीक नहीं होने के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


संभल अंडर पास के नीचे सड़क की कंक्रीट तोड़ने के लिए रविवार को एक जेसीबी और तीन मजदूर लगाए गए थे। मजदूर धीरे धीरे काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में ठेकेदार को आठ मजदूरों को लगाना चाहिए जो घन चला सके। इस तरह धीरे धीरे काम होने पर काफी समय लग जाएगा। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को सबसे अधिक भुगतना पड़ रहा है। रोज मर्रा का काम करने वाले स्थानीय लोग पैदल निकलकर जा रहे थे, लेकिन दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद है। फैक्टरी के कर्मचारी पैदल निकलने के बाद टेंपो पकड़कर शहर में आए। टेंपो चालकों का कहना है कि मार्ग बंद होने के कारण पर्याप्त सवारियां भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

एक चक्कर चलने के बाद वे दूसरे मार्गों पर चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोकने के लिए पहले ही जगह जगह बैरियर लगाए हैं। सड़क का निर्माण होने के बाद उसे 15 दिन सूखने के लिए छोड़ा जाएगा। एनएचएआई ने एक माह तक के लिए मार्ग का आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed