{"_id":"69e7dcd3666fee12c3014240","slug":"women-took-to-the-streets-to-protest-against-smart-meters-and-raised-slogans-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106538-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, की नारेबाजी
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी नगर से सटे गांव तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा की महिलाओं का स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
मंगलवार की दोपहर महिलाओं ने स्टार्ट मीटर हटाने और पुराना मीटर लगाने की मांग को लेकर कुंदरकी ब्लॉक कार्यालय के सामने मुरादाबाद-चंदौसी रोड पर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस के समझाने पर महिलाएं सड़क से हट गईं।
इसके बाद महिलाएं कुंदरकी बिजलीघर पहुंच गईं। वहां जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुरुषों के साथ महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ दया शंकर ने महिलाओं से उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया तो महिलाएं उग्र हो गईं और नोकझोंक करने लगीं। महिलाओं ने कहा कि जब से उनके घरों पर स्मार्ट मीटर लगा है। वह विद्युत बिल जमा करते-करते परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि महीने में दो बार बिजली बिल जमा करना पड़ रहा है। नहीं करने पर बिजली कट जाती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटरों को हटाए जाए, नहीं तो भूख-हड़ताल भी करेंगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज संजय त्यागी ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद महिलाओं ने एसडीओ को अपना मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
जिसमें स्मार्ट मीटर के स्थान पर पुराना मीटर लगाने की मांग की गई है। इसके बाद महिलाएं अपने घरों को लौट गईं। कुंदरकी एसडीओ दया शंकर ने बताया कि स्मार्ट मीटर सरकार की योजना के तहत लगाए गए हैं और इन्हें जबरदस्ती नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले पोस्टपेड मीटर में बिलिंग की समस्याएं आती थीं, जबकि स्मार्ट मीटर में बिल स्वतः बनता है। यदि किसी उपभोक्ता का बिल गलत आता है तो उसे ठीक कराया जाएगा, लेकिन स्मार्ट मीटर हटाने का कोई आदेश नहीं है, महिलाओं ने मांग पत्र देकर अपनी समस्या को बताया है जिससे उच्च अधिकारियों को भेजकर अवगत कराया जाएगा।