फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women suicide after walk

पार्क में पहले महिला टहली, फिर जहर खाकर दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
women suicide after walk
मुरादाबाद। कटघर के शिवपुरी स्थित पार्क में बुधवार दोपहर एक महिला पहले कुछ देर टहलती रही फिर उसने जहर खाकर जान दे दी। एक बुजुर्ग महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराई। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसे बताया था कि पति से विवाद की वजह से वह परेशान है। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान नीतू (30) के रूप में हुई है। वह गोविंद नगर लंका बाग की रहने वाली थी। उसका पति बिरजू एक फर्म में नौकरी करता है। चार साल का एक बेटा विक्की उर्फ अभिषेक है। बुधवार सुबह नीतू का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। रास्ते में उसने किसी दुकान से सल्फास खरीद लिया और शिवपुरी पार्क में पहुंच गई। नीतू यहां पार्क में टहल रही थी। पास ही रहने वाली एक बुजुर्ग महिला बीना अग्रवाल भी पार्क में पहुंची हुईं थीं। नीतू को परेशान देख बीना अग्रवाल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति से विवाद हो गया है। बीना ने महिला से कहा था कि वह परेशान न हो। मेरे घर चलकर खाना खा ले, लेकिन नीतू ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बीच बारिश होने लगी थी। बीना भी अपने घर चली गई। बारिश बंद होने के बाद बीना दोबारा पार्क पहुंचीं तो नीतू मृत अवस्था में पड़ी थी। जबकि उसके पास ही सल्फास की डिब्बी पड़ी थी। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिवार और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed