फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women sucide atfer light dispute

मामूली विवाद में विवाहिता फांसी पर झूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
women sucide atfer light dispute
पाकबड़ा। सोमवार रात को नगर में पति और पत्नी के बीच आपस में मामूली विवाद हो गया था इस विवाद में महिला फांसी के फंदे पर लटक गई। महिला को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया यहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर के बड़ा मंदिर मौहल्ला निवासी चेतराम फूल माली काम करता है। चेतराम की पत्नी मीनाक्षी 43 सुपरटेक अपार्टमेंट में खाना बनाने का काम करती थी। चेतराम के चार बच्चे अर्जुन, अमन, कृष्णा और मानसी है। मीनाक्षी जहां काम करती है। वहां से मीनाक्षी को एक सूट मिला था। उसी सूट को लेकर चेतराम शक करने लगा। पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। सोमवार की रात को दोनो पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद मीनाक्षी ने घर मे ही फांसी के फंदे पर झूल गयी। आनन फानन में परिवार के लोगों ने मीनाक्षी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मीनाक्षी ने इलाज के दौरान मौत हो गई। मीनाक्षी की मौत से बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति चेतराम को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी रजंन शर्मा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नही दी है। दोनों की शादी करीब पन्द्रह साल से ज्यादा हो गये है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed