फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women send to saharnpur

Moradabad News: अगवानपुर रेलवे.स्टेशन पर भूल से उतरी बोलने में अक्षम महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
women send to saharnpur
अगवानपुर। भूलबस ट्रेन से अगवानपुर स्टेशन पर महिला बोलने में अक्षम थी। उसकी मदद करने के लिए रेलवे और सिविल पुलिस नहीं आई। अंत में स्टेशन मास्टर ने महिला को ट्रेन पर बैठाकर सहारनपुर भेज दिया।
विज्ञापन

अगवानपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्त्रस्वार सुबह करीब नौ बजे सहारनपुर से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से एक महिला भूल बस उतर गई थी। महिला स्टेशन परिसर में पड़ी बेंच पर बैठी थी। महिला के पास कपड़ों से भरा एक बैग और कपड़े का थैला अपनी बॉहों में समेटे थी। ट्रेन के जाने का बाद काफी देर तक महिला वहां से नहीं गई। स्टेशन के कर्मचारियों को शक हुआ। स्टेशन मास्टर सुभम श्रीवास्तव, कर्मचारी राहुल राजपूत और अजीत ने महिला से पूछताछ करने की कोशिश की। पता चला कि महिला बोलने में अक्षम है। महिला ने बैग से एक कॉपी और पेन निकाला। कापी में स्टेशन पर लिखी तमाम जानकारी और कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। राहुल ने उन नंबरों पर कॉल किया। एक नंबर पश्चिमी बंगाल तो दूसरा आंध्र प्रदेश में लगा। इन नंबरों से महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। स्टेशन मास्टर ने महिला के बारे में मेमो भेजा लेकिन चौकी पुलिस ने यह कहकर मेमो लेने से इंकार कर दिया कि स्टेशन उनके उनके कार्य क्षेत्र से बाहर है। देर शाम जीआरपी को मेमो भेजकर महिला के बारे में जानकारी दी गई लेकिन मदद के लिए जीआरपी भी नहीं पहुंची। 12 घंटों के बीतने पर रेलकर्मियों ने महिला को वापस सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed