फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women police personnel will get 80 scooters and 20 mobile phones.

Moradabad News: महिला पुलिस कर्मियों को मिलेंगी 80 स्कूटी और 20 मोबाइल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women police personnel will get 80 scooters and 20 mobile phones.
मुरादाबाद। जिले के थानों में बनाए गए महिला शक्ति केंद्रों को और मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए चार-चार स्कूटी और एक-एक मोबाइल मिलेगा। इन केंद्रों में महिला अपराध से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है इसके अलावा काउंसिलिंग के जरिये पारिवारिक मामलों का निस्तारण भी किया जा रहा है।अब महिला पुलिस कर्मी मौके पर जाकर भी जांच पड़ताल व विवेचना करेंगी।
विज्ञापन

जिले में बीस थाने हैं। मिशन शक्ति के तहत सभी जिलों में महिला शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल और कांस्टेबल की टीम बनाई है। इन केंद्रों में पॉक्सो, महिला अपराध और पारिवारिक मामलों को सुना जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में पुलिस मंथन में महिला अपराध पर प्रभारी अंकुश लगाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था कि महिला शक्ति केंद्रों और मजबूत किया जाए। पुलिस अधिकारी इन केंद्रों का निरीक्षण करें और महिला बीट को चेक करें। इसी दौरान प्रस्ताव रखा गया था कि महिला शक्ति केंद्रों और स्कूटी और मोबाइल दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर लिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि जिले में 20 महिला शक्ति केंद्र है। इनके लिए थाने में अलग केंद्र बनाए गए हैं। इस केंद्र में तैनात महिला पुलिस कर्मी थाने आने वाली पीड़िताओं की बात सुनती हैं। इसके बाद थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आगे की कार्रवाई करती है।
पारिवारिक मामलों का काउंसिलिंग के जरिये निस्तारण भी किया जा रहा है। स्कूटी मिलने पर महिला अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed