फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women police personnel should play an important role in providing justice to the victims

Moradabad News: पीड़िताओं को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएं महिला पुलिस कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women police personnel should play an important role in providing justice to the victims
मुरादाबाद। थाने आने वाली पीड़िताओं की शिकायतें गंभीरता से सुनें। उन्हें न्याय दिलाने में आप पहला पायदान हैं। जब आप उनकी शिकायतें सुनतीं हैं तो उन्हें एक उम्मीद लगती है कि अब हमें न्याय जरूर मिलेगा। शुरुआत में ही अगर उन्हें इधर से उधर टरकाया जाता है तो पुलिस के प्रति उनका नजरिया खराब होता है। आप पीड़िताओं को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। यह बातें डीआईजी ने सोमवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले महिला दरोगा और सिपाहियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को सुरक्षा और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किया जा रहा है। थानों की महिला हेल्प डेस्क को केवल डाकघर न समझें बल्कि पूरी जिम्मेदारी से यहां आने वाली पीड़िताओं की शिकायतों काे सुनी और उनका फीडबैग लेती रही। उन्हें न्याय दिलाने का काम करें। उन्होंने आगे कहा कि यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक शिकायत पर केस दर्ज किया जाए। अगर पारिवारिक विवाद हैं तो उन मामलों की काउंसलिंग करके भी निस्तारण किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने अपने संबोधन में कहा कि महिला बीट का गठन किया गया है। महिला सिपाही अपने अपने क्षेत्र में आने वाली आशा, आंगनबाड़ी, स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राएं और अन्य एक्टिव रहने वाली युवती व महिलाओं के व्हाट्सएप नंबर लें। एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। जिसमें महिला शक्ति से संबंधित जानकारियां शेयर करें। इसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया,एसपी यातायात सुभाष चंद गंगवार, सीओ कटघर शैलजा मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed