फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women of bangla village died in jaspur

बंगला गांव की महिला की जसपुर में मौत, पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
women of bangla village died in jaspur
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव निवासी महिला की जसपुर में उसकी ससुराल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले जसपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुरादाबाद आ गए। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। शुक्रवार सुबह मायके वालों नागफनी थाने पहुंचे और पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नागफनी थाना प्रभारी ने जसपुर थाना प्रभारी से बात की। इसके बाद पता चला कि मृतका के पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी उमेश सैनी ने बताया कि उसने अपनी बहन पूनम की शादी 18 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के जसपुर निवासी नरेंद्र सैनी के साथ की थी। नरेंद्र सैनी सरकारी शिक्षक हैं। उसकी पहली पत्नी की मई 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी, जबकि पूनम का भी अपने पहले पति से तलाक हो चुका था। उमेश का आरोप है कि शादी के बाद से नरेंद्र और उसके परिजन कार और दहेज में छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गुरुवार को सूचना मिली कि पूनम की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उमेश और उसके परिजन जसपुर पहुंच गए। वहां पूनम का शव घर में पड़ा हुआ था। उमेश ने नरेंद्र, उसके बड़े भाई राम अवतार और भतीजे अतुल पर हत्या का आरोप लगाते हुए जसपुर थाने में तहरीर दी। गुरुवार देर रात मायके वाले शव लेकर मुरादाबाद आ गए और यहां अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को मृतका के मायके वाले नागफनी थाने पहुंचे गए। उन्होंने जसपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नागफनी थाना प्रभारी ने जसपुर थाने के प्रभारी से फोन पर बात की, तब पता चला कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हो चुका है। इसके बाद परिजन शांत हो गए और घर चले गए। थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में जयपुर में केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed