{"_id":"6624572928803d9e190a51e4","slug":"women-left-men-behind-in-badhapur-assembly-constituency-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-385325-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में 20.59 लाख मतदाताओं में से 62.18 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। खास बात यह है कि मतदान में बढ़ापुर में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया। वहां पुरुषों के मुकाबले 3.49 फीसदी अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 68.47 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले।
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधानसभा बढ़ापुर (बिजनौर), कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण व मुरादाबाद शहर के 2059578 मतदाताओं में से 12,80,706 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां 62.18 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 696655 पुरुष व 584037 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभावार कुल मतदाता कुल महिला मतदाता मतदान करने वाली महिलाएं प्रतिशत
बढ़ापुर 360352 167391 108507 64.82
कांठ 391579 183490 120468 65.65
ठाकुरद्वारा 377841 176581 120899 68.47
मुरादाबाद (ग्रामीण) 391674 184928 102372 55.36
मुरादाबाद (शहर) 538132 253713 131791 51.94
00
योग: 2059578 966103 584037 60.45
000
83 किन्नरों में से 14 ने किया मतदान
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 83 किन्नरों में से 14 किन्नरों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें बढ़ापुर क्षेत्र में 11 किन्नरों में से तीन, कांठ में 12 किन्नरों में से दो, ठाकुरद्वारा में एक किन्नरों में से एक, मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र में 11 किन्नरों में एक, मुरादाबाद शहर क्षेत्र में 48 किन्नरों में से सात किन्नरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।