फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women, honour

अच्छे कामों से बढ़ाया नारियों का मान, मिला सम्मान

Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
women, honour
पंचायत भवन में बुधवार को अमर उजाला और उत्तरप्रदेश सरकार के साझा अभियान के तहत आयोजित नारी सम्मान समारोह में सम्मानित महिलाएं। साथ में हैं डीआईजी ओंकार सिंह। समारोह को संबोधित करते एसएसपी निति‌न तिवारी और दिव्यांग महिला आसमां बी को जमीन पर बैठकर पुरस्कार देते डीएम जुहैर बिन सगीर। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के साझा अभियान नारी सम्मान के तहत बुधवार को पंचायत भवन सभागार में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला, खेल, सामाजिक कार्य, बहादुरी, उद्यमिता और शिक्षा के क्षेत्र में अपना मुकाम बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


   पंचायत भवन सभागार में हुए कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद अलग अलग विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि डीआईजी आेंकार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी रहे। मुख्य अतिथि ने सभागार में मौजूद छात्राओं और महिलाओं का संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन


उनका सुरक्षा और सम्मान सभी का पहला कर्तव्य है। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल सरकार और पुलिस के भरोसे नहीं रहा जा सकता। हम सभी को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। आवाज उठानी पड़ेगी, घरों का माहौल बदलना होगा और हमें उन्हें मजबूत बनाना होगा। बाहर भी हम महिलाओं के साथ गलत होते हुए देखें तो विरोध करें। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रानी लक्ष्मीबाई प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत पीड़ित महिला को न केवल न्याय दिलाया जाता है बल्कि उनकी आर्थिक मदद भी की जाती है। सबसे पहले जरूरी है अगर कुछ गलत हो तो उसका प्रतिकार करें और रिपोर्ट जरूर दर्ज कराएं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और कानूनी प्रावधानों के तहत आरोपी पीड़ित की भूमिका में आ जाता है। देर जरूर हो सकता है, लेकिन न्याय जरूर मिलेगा। सूचना देने के लिए 1090, 100, 198 और 181 पर सूचना दे सकती हैं।

वहीं, जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि प्रशासन सदैव आपके सहयोग में खड़ा है। आप को कभी भी जरूरत पड़े हमसे संपर्क करें। अर्चना सिंह डिप्टी एसपी पीटीएस ने बताया कि समाज बदल रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। लेकिन उनके साथ होने वाली भी घटनाएं बढ़ी हैं। इसका मतलब ये है कि आज भी समाज उस मुकाम पर नहीं पहुंचा है कि महिलाएं अकेले जाते हुए खुद को सुरक्षित महसूस करें। इसके अलावा हमारे परिवार की सोच भी बदलने की जरूरत है कि महिलाएं भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका भी बराबरी का हिस्सा है।


एसीएम थर्ड संत कुमार ने कहा कि सोचो आज ये कार्यक्रम करने की जरूरत क्यों पड़ी। इसका मतलब समाज में महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाया है। वे खुद अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से आह्वान किया कि अपनी लड़ाई जारी रखें एक दिन जरूर उनके सपनों का समाज तैयार होगा। कार्यक्रम में  तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय, टिमिट और रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज की छात्राओं हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed