{"_id":"6328cbb7b43eb37c786480cc","slug":"women-constable-suspend-in-reel-making-city-news-mbd441664711","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में रील बनाना एक और महिला सिपाही को पड़ा भारी, जांच के बाद एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में रील बनाना एक और महिला सिपाही को पड़ा भारी, जांच के बाद एसएसपी ने किया निलंबित
Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
सार
इंस्टाग्राम एकाउंट पर महिला थाने में तैनात सिपाही सलोनी मलिक की पुरानी रील वीडियो पड़ी थी। गाने के साथ बनाई गई रील को कुछ लोगों ने ट्वीट किया और जिसमें मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया
विज्ञापन
रील बनाने पर महिला सिपाही निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफसरों की लाख सख्ती के बाद भी महिला सिपाहियों का रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा है। अब महिला थाने की एक सिपाही का रील वीडियो सामने आया है। एसएसपी ने जांच कराने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया है साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को भी सचेत किया है कि इस तरह के वीडियो और रील बनाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम एकाउंट पर महिला थाने में तैनात सिपाही सलोनी मलिक की पुरानी रील वीडियो पड़ी थी। गाने के साथ बनाई गई रील को कुछ लोगों ने ट्वीट किया और जिसमें मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया। पंद्रह सेकेंड की इस वीडियो में महिला सिपाही वर्दी में है। वह फिल्मी गाने पर रील बनाती दिख रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह से मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि महिला थाने में तैनात सिपाही सलोनी मलिक ने ही रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सोमवार शाम एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो की खुमारी में अब तक तीन सिपाही और चार होमगार्ड पर हो चुकी है कार्रवाई
मुरादाबाद रेंज में कुछ दिनों के भीतर ही रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के शौक में तीन महिला सिपाही और चार होमगार्ड पर निलंबित की कार्रवाई हो चुकी है। मुरादाबाद में एंटी रोमियो टीम में तैनात सिपाही रजनी ने फिल्मी गानों पर वीडियो तैयार कर उसे इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया था। शिकायत मिलने पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने महिला सिपाही को सस्पेंड किया गया। इसके अलावा अमरोहा में तैनात महिला सिपाही वर्षा राठी भी रील बनाने में निलंबित हो चुकी है। महिला सिपाही के अलावा महिला होमगार्डों पर भी रील वीडियो बनाने की खुमारी महंगी पड़ चुकी है। महिला होमगार्ड रुखसार, मोनू, स्वाति और सपना को भी निलंबित किया जा चुका है।