{"_id":"6292741556578a621062fe85","slug":"women-constabe-died-in-accident-moradabad-news-mbd4296121197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार महिला सिपाही को गैस कैप्सूल चालक ने कुचला, मौत-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार महिला सिपाही को गैस कैप्सूल चालक ने कुचला, मौत-00
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जा रही स्कूटी सवार महिला सिपाही को नैनीताल हाईवे पर एक गैस कैप्सूल चालक ने कुचल दिया। महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक कार चालक ने गैस कैप्सूल को रोकने की कोशिश की तो चालक ने कैप्सूल से कार में भी टक्कर मार दी। कार चालक के पीछा करते रहने पर चालक कैप्सूल छोड़कर भाग गया। पुलिस कब्जे में लिए कैप्सूल के माध्यम से चालक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के नरायनकला गांव निवासी महिपाल सिंह की पुत्री रेखा चौधरी (29) करीब दो साल से भोट थाने में सिपाही के पद पर तैनात थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत भोट कस्बे में महिलाओं को जागरूक करने के बाद दूसरे गांव जा रही थी। वहां भी महिला जागरूकता कार्यक्रम था। रेखा की स्कूटी नैनीताल हाईवे पर भोट में एक आरा मशीन के पास से गुजर रही थी कि इसी बीच पीछे से आ रहे गैस कैप्सूल चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। गिरते ही स्कूटी और रेखा के ऊपर कैप्सूल का पहिया चढ़ गया और बुरी तरह कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
चालक द्वारा कैप्सूल को भगाने की कोशिश देख परिवार के साथ नोएडा से उत्तराखंड के रामगढ़ जा रहे राजीव रंजन ने अपनी कार उसके पीछे लगा दी। ऐसा देख चालक ने कैप्सूल से कार में भी टक्कर मार दी। कार चालक ने हिम्मत दिखाते हुए पीछा जारी रखा और कुछ आगे कार रास्ते में लाकर चालक को कैप्सूल रोकने पर मजबूर कर दिया। खुद को घिरता देख चालक कैप्सूल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
इस बीच हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला सिपाही के शव के साथ-साथ कैप्सूल को भी कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पकड़ में आए कैप्सूल के माध्यम से चालक तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक डा संसार सिंह व सीओ केमरी ओमकार नाथ शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने हादसे से हाईवे पर थमे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।