फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman's death

Moradabad News: महिला की मौत, परिजन बोले- डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
woman's death
कुंदरकी (मुरादाबाद)। तेवरखास गांव निवासी महिला मोमिना (65) गांव के पास ही सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।महिला को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन महिला की मौत हो गई।परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के गांव तेवरखास निवासी मोमिना सोमवार दोपहर को घर से खेत पर जा रही थी। खेत पर जाने के लिए जब मोमिना मुरादाबाद-आगरा हाईवे को पार कर रही थी तो बिलारी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। परिजन महिला को लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे। महिला के पोते नजरे आलम का आरोप है कि सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों व स्टाफ ने न तो उसकी घायल दादी मोमिना का उपचार किया और न ही उन्हें रेफर किया। वहीं फोन करने के काफी देर बाद आई एंबुलेंस में वह परिजन के साथ दादी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी दादी की मौत हो गई।
विज्ञापन

नजरे आलम का आरोप है कि सीएचसी में मौजूद डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी एक कमरे में बैठे थे और वह नशे में थे, जब उसने इलाज के लिए कहा तो वे इलाज में लापरवाही बरते रहे। करीब दो घंटे तक उसकी दादी को गंभीर हालत में ही अस्पताल में रोके रखा। नजरे का आरोप है कि लगातार सरकारी एंबुलेंस को भी फोन करते रहे, लेकिन एंबुलेंस भी समय से नहीं आई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी दादी की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल में पहुंच कर सीएचसी स्टाफ व डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमवार दोपहर 2:20 बजे घायल हालत में महिला को सीएचसी में लाया गया था। महिला को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर थी। महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर किया गया था। हालांकि सरकारी एंबुलेंस को पहुंचने में थोड़ी देर हुई थी। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की नशे की हालत में डयूटी करने का आरोपी बेबुनियाद है। - डॉ राजेश उपाध्याय, अधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article