फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's brother accused of dowry death

Moradabad News: महिला के भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman's brother accused of dowry death
मुरादाबाद। पाकबड़ा के बड़ा मंदिर मोहल्ला निवासी सुनील ने अपनी बहन के पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। युवक ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुनील ने प्रार्थना पत्र में बताया कि बहन मोना (22) की शादी 9 दिसंबर 2021 को मझोला के मिलक विहार निवासी राहुल के साथ हुई थी। 20 नवंबर को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मोना की मौत हो गई थी। अब सुनील ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई थी। शादी के बाद से पति, ससुर, सास, देवर और दो ननद दहेज के लिए मोना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। सुनील ने बताया कि 20 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे मोना के पति ने कॉल करके बताया कि मोना की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती गया है। सूचना पर जब मायके वाले पहुंचे तो मोना की मौत हो चुकी थी। सुनील ने मांग की है कि ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article