फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman troubled by illness hangs herself, dies

Moradabad News: बीमारी से परेशान महिला ने लगाया फंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman troubled by illness hangs herself, dies
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला ने बीमारी से परेशान होकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों के मुताबिक महिला की शादी बिजनौर जिले के थाना स्योहारा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद महिला पति के साथ मायके में ही रहती थी। महिला का पति पास ही स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। महिला के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय महिला काफी समय से किए एक बीमारी से पीड़ित थी। जिसका इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते महिला तनाव में रहती थी। इसके चलते बुधवार शाम उसने कमरे में छत के कुंडे में रस्सी से फंदा बनाया और उस पर लटक गई। किसी तरह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला और महिला को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला ने बीमारी के चलते आत्महत्या की। इससे महिला के मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद मे महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed